बरेली, जून 6 -- शाही, संवाददाता। यह भी पढ़ें- गड्ढे में मृत पड़े थे पशु, पड़ गए थे कीड़ेगोशाला में गाय की मौत खरसैनी गांव की गोशाला में अव्यवस्था की पोल खुल गई। शुक्रवार को गोशाला में एक गाय मृत मिली। भूख-प्यास से गाय की मौत की सूचना पर अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद की टीम गोशाला पहुंची। टीम को प्रधान पक्ष के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम को ईंट लेकर दौड़ाया।गो रक्षा टीम का विरोध संगठन के जिला सह संगठन मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को शाही थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। जिला सह संगठन मंत्री ने बताया वह शुक्रवार दोपहर 2.00 बजे टीम के साथ गोशाला की हकीकत परखने पहुंचे। गोशाला में एक गाय मृत मिली। चारे पानी का कोई इंतजाम नहीं था। जब टीम ने प्रधान से पूछा तो प्रधान और उसके भाई भड़क गए। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिय...