नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- छोटे बच्चों के लिए दूध जरूरी माना जाता है। क्योंकि दूध में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बच्चों की ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर दूध की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाए तो ये परेशानी की वजह भी बन सकता है। खासकर 1 से 3 साल की उम्र के बच्चों में अगर दिनभर दूध ही ज्यादा मात्रा में दिया जा रहा है और खाना कम खिलाया जा रहा है, तो इससे शरीर में आयरन की कमी होने का खतरा बढ़ सकता है। पीडियाट्रिशियन डॉ. हरिओम के अनुसार जो बच्चे दिन भर सिर्फ दूध ही पीते रहते हैं उन बच्चों में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या देखने को मिल सकती है।ज्यादा दूध पीने से बच्चों में हो सकती है खून की कमी डॉ. हरिओम बताते हैं कि 1 से 3 साल की उम्र के बच्चों में अगर पूरे दिन में तीन से चार गिलास गाय या भैंस का दूध पिया जा...