महाराजगंज, जुलाई 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गौ रक्षा धर्मयात्रा पर निकले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को आंनदनगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने यात्रा के उद्देश्यों को समझाया। कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी सम्भव है, जब हम गाय की रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि 13 वर्ष से केंद्र में और 9 वर्ष से प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन अभी तक केवल आश्वासन हाथ लगा है। उन्होंने कहा कि गाय को कोई पशु नहीं मानता। गाय अगर पशु नहीं है तो उसे राष्ट्र माता घोषित किया जाए। उन्होंने भाजपा के पहले कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ने कहा था कि नरेन्द्र मोदी को मतदान-गाय को जीवनदान। लेकिन चुनाव के बाद कहीं ऐसा देखने को नहीं मिला। कहे कि दूसरे कार्यकाल में, उसके बाद तीसरे कार्यक...