लखनऊ, अप्रैल 2 -- गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर की गई भड़काऊ पोस्ट मामले में हजरतगंज कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बुधवार दोपहर वह हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने 50-50 हजार रुपये के दो बेल बॉन्ड भरे। इसके पूर्व वह अंतरिम जमानत अर्जी खारिज होने पर चार जनवरी को देर शाम भी पति हिमांशु के साथ बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंची थीं। एक बार फिर वह बुधवार दोपहर करीब दो बजे पति हिमांशु सिंह के साथ हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने नेहा से 50-50 हजार रुपये के दो बेल बॉन्ड भरवाए। इसके बाद नेहा चली गईं। नेहा सिंह राठौर के खिलाफ वुडलैंड पैराडाइज निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में बीते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.