नई दिल्ली, मार्च 10 -- सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के कारण दर्ज मामले में मंगलवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली। न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने इस बात का संज्ञान लिया कि राठौर संबंधित अधिकारियों के समक्ष पेश हो चुकी हैं और अपने बयान दर्ज करा चुकी हैं। इसके बाद पीठ ने उनकी अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। शीर्ष अदालत ने उन्हें जांच में सहयोग जारी रखने का निर्देश दिया।इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पिछले साल पांच दिसंबर को राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत ने सात जनवरी को इस मामले में राठौर को गिरफ्तारी से अस्थायी सुरक्षा प्रदान की थी। राठौर ने पहलगाम में 26 पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.