मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ब्रह्मपुरा से गायब दंपती मनोज भगत (48) और मीनू देवी (45) की बरामदगी के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। उनका मोबाइल 21 मई से बंद है, जबकि गायब 19 मई की देर रात से ही हैं। गायब होने के बाद अगले दिन 20 मई को दिनभर उनका मोबाइल चालू रहा। पुलिस अब सीडीआर निकालकर आगे की जांच करेगी। एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने आईओ को सीडीआर निकालने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुरा में रहस्यमय ढंग से लापता दंपती के घर से मिले खून के छींटेसीसीटीवी की जांच सीसीटीवी की जांच में पता चला है कि मानोज और मीनू गायब होने की रात से 22 मई तक अपने घर से बाहर नहीं निकले हैं। गायब दंपती की इकलौती संतान शेफाली ने बताया कि पापा की चप्पल, चश्मा, मोबाइल और उनके बेड की बेडशीट गायब है। जबकि, मोबाइल का चार्जर घर में ही ...