लखनऊ, मार्च 25 -- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच गुमशुदा व्यक्तियों के संबंध में दर्ज स्वतः संज्ञान याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से दावा किया गया है कि उसने 1 जनवरी 2024 से 17 मार्च 2026 तक लापता हुए लोगों में से 79.84 प्रतिशत व्यक्तियों का पता लगा चुकी है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद व पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने व्यक्तिगत हलफनामा भी दाखिल किया है। इस पर न्यायालय ने मामले की अगली सुनवायी के लिए 15 अप्रैल की तिथि नियत की है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान व न्यायमूर्ति जफर अहमद की खंडपीठ ने उक्त मामले में दर्ज स्वतः संज्ञान जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। सुनवायी के दौरान उपरोक्त दोनों अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। शासकीय अधिवक्ता डॉ. वीके सिंह ने उनकी हलफनामों के आधा...