गिरडीह, मार्च 16 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की बीस वर्षीय युवती के गायब हो जाने के चार दिन बाद उसका एक युवक के साथ शादी करने संबंधित वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होने की बात कही जा रही है। जिसे लेकर क्षेत्र में कई प्रकार की चर्चा होने लगी है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। इस संबंध में युवती के परिजनों ने देवरी थाना में आवेदन देकर इसी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के विरुद्ध अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दिए आवेदन के मुताबिक ग्यारह मार्च को युवती कॉलेज जाने की बात कहकर अपने घर से निकली थी। इसके बाद वह गायब हो गयी थी। इधर इस मामले में देवरी थाना प्रभारी सोनु कुमार साहू ने रविवार को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.