गायब हुई महिला और बच्चे बरामद
अंबेडकर नगर, जून 8 -- सद्दरपुर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी सिकंदराबाद से गायब हुई महिला और उसके दोनों बच्चों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बीते दिनों गुलशन कुमार पुत्र राजेंद्र माझी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी रितु अपने दो नाबालिक बच्चों के साथ कहीं चली गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। हयातगंज चौकी इंचार्ज मुनि मन रंजन दुबे व मिशन शक्ति टीम की उप निरीक्षक वंदना मौर्या व रीना यादव ने महिला और बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सिपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.