भदोही, मार्च 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग के गायब हो जाने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर मामले जांच पड़ताल शुरु कर दिया है। तहरीर देकर अवगत कराया कि 28 मार्च को उनकी 17 वर्षीय पुत्री गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल पा रहा है। पिता ने गांव के ही शाहील विश्वकर्मा पर अपहरण का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस संबधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...