कौशाम्बी, मई 9 -- कोखराज के नौढ़िया गांव के सामने रेलवे पटरी पर शनिवार को विवाहिता का शव मिला। शव की पहचान होने के बाद पता चला कि वह शुक्रवार की दोपहर से गायब थी। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। नौढिया गांव की संगीता (25) की शादी चार साल पहले महेशपुर गांव में सरवन सरोज के साथ हुई थी। शुक्रवार को संगीता अचानक लापता हो गई। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। नात-रिश्तेदारी सभी जगह तलाश हो चुकी थी। शनिवार की सुबह नौढ़िया गांव के सामने रेलवे पटरी पर महिला की लाश मिली। जानकारी होने पर आसपास गांव के तमाम लोगों का वहां मजमा लग गया। इसी बीच संगीता की पहचान उसके घर वालों ने की। शिनाख्त होने के बाद रोना-पीटना मच गया। ससुराल वाले भी आए। विवाहिता की मौत कैसे हुई, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि घरेलू कलह की वजह से उसने आत्महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.