गिरडीह, सितम्बर 24 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना कांड संख्या 90/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त जमुआ थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी संजय कुमार राय को देवरी पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए गायब हुई लड़की को बोकारो जिले के चंदनकियारी से बरामद किया। बताया गया कि 12 सितंबर को देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 साल की उक्त लडकी के लापता होने की सूचना उसके पिता ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी माध्यम से किशोरी के ठिकाने का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने बोकारो जिले के चंदनकियारी से नाबालिग किशोरी को बरामद किया। मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने संजय क...