पाकुड़, मार्च 14 -- केकेएम कॉलेज पाकुड़ में शनिवार को महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण छात्रों को परेशान होना पड़ा। प्राध्यापक के अनुपस्थिति के कारण यूजी सेम 5 की अंग्रेजी इंटर्नशिप की परीक्षा नहीं हो सकी। छात्र पूर्व निर्धारित तिथि व समय पर कालेज पहुंचे परंतु परीक्षा संचालित करने को प्राध्यापक अनुपस्थित दिखे। नाराज छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी। कई घंटों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। प्रदेश सह मंत्री बमभोला उपाध्याय ने कहा कि सेमेस्टर-5 के छात्र सुबह से परीक्षा के लिए कॉलेज पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण उन्हें परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.