सीतामढ़ी, दिसम्बर 24 -- डुमरी कटसरी। गुड गवर्नेन्स इनिसियेटीव के तहत पंचायतों में बीते 19 दिसंबर से आयोजित हो रहे शिविरो में पंचायत रोजगार सेवको की अनुपस्थिती को लेकर प्रखंड कार्यालय द्वारा उनलोगो से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।बीडीओ अरूण कुमार सिंह द्वारा मंगलवार को जारी पत्र में कहा गया है कि स्पष्ट निर्देश के बाद भी सभी पीआरएस द्वारा शिविरो में शामिल नहीं होना घोर लापरवाही है।24 घंटा के अंदर आप सभी स्पष्टीकरण दे। जिससे कि अग्रेतर कारवाई शुरू की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...