मोतिहारी, मार्च 6 -- तेतरिया,निसं। राजेपुर थाना क्षेत्र के कुंअवा से एक युवक की 3 मार्च की रात्रि से गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक अभिषेक कुमार (20) की मां कुमारी कामनी ने राजेपुर थाना में तीन लोग पर एफआईआर दर्ज करायी है। आवेदन में कहा है कि उनका पुत्र अभिषेक कुमार अपने ममहर कुअवा से तीन मार्च को बाइक से निकला। 12 .44 बजे रात तक परिजनों से मोबाइल पर बात हुई। उसके बाद बात नहीं हुई। काफी खोजबीन किया लेकिन अता पता नहीं चल रहा है। उन्होंने उनके पुत्र की हत्या की आशंका जतायी है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने सूचना दिया कि एक युवक का चप्पल मुजफ्फरपुर जिला के शिवाईपटी थाने के चतुरथी सरेह में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन, राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव, शिवाईपटी थाना पुलिस ने पहुंच कर जायजा लिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.