अंबेडकर नगर, नवम्बर 3 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भभौरा गांव निवासी युवक का आठवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। जिगर के टुकड़े की तलाश में परिजन दर दर की ठोकर खा रहे हैं। मामले में पुलिस कार्यवाही में जुटी है। बताया जाता है कि भभौरा निवासी अखिलेश यादव (24) पुत्र उदयभान यादव बीते 27 अक्टूबर को लगभग 11 बजे जहांगीरगंज कस्बे में कीबोर्ड लेने के लिए गया था। लगभग एक बजे के बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। देर शाम तक जब वह घर नहीं वापस आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। थक हार कर परिजन राजेसुल्तानपुर थाना पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज करने के बाद से पुलिस मामले में सुस्त पड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस अधीक्षक के यहां गुहार लगाई है। लापता जवान बेटे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.