प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को विकास भवन का निरीक्षण किया तो 11 कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अपनी सीट से गायब थे। सभी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में 100 से अधिक सचिवों ने पंचायतों का भुगतान नहीं किया। जिस पर डीएम ने डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी को निर्देश दिया कि सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए।

डीएम का निरीक्षण डीएम के निरीक्षण के समय स्वतः रोजगार विभाग से डीपीएम अमित शुक्ल, कृषि विभाग के वरिष्ठ सहायक प्रशांत कुशवाहा, वाहन चालक अजय प्रताप सिंह, पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जाहिद अली, जिला समाज कल्याण (विकास) की सहायक विकास अधिकारी प्रीतू शुक्ला, जीसी तृतीय विकास सिंह, पंचायत विभाग की कनिष्ठ सहायक इंत...