फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ सीएमओ ने रविवार को एक डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनका एक महीने का वेतन रोक दिया। निरीक्षण के दौरान सभी डॉक्टर एवं स्टाफ को टीकाकरण तथा आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ-साथ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामबदन राम ने टूंडला के ग्रामीण अंचलों के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। एटा रोड टूंडला स्थित नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण में डॉ. श्रेया सिंह ड्यूटी से गायब मिलीं। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कच्चा टूंडला का निरीक्षण करने पर स्टाफ नर्स ड्यूटी से गायब मिली। सीएमओ ने दोनों का एक महीने के वेतन पर रोक लगा दी तथा दोनों का स्थानांतरण करने के निर्देश जारी किए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...