गिरडीह, अप्रैल 18 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई तीन बच्चों की मां को पुलिस ने शुक्रवार को चार दिन बाद कोलकत्ता से कथित प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी। इस सम्बंध में उन्होंने बताया कि यह महिला 14 अप्रैल को देवरी थाना क्षेत्र के सलैयडीह उर्फ खोरोडीह गांव के एक युवक के साथ गायब हो गई थी। खोजबीन करने के बाद कहीं सुराग नहीं मिलने पर परिवार के सदस्यों ने मामले की सूचना देवरी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को महिला को उसके कथित प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। कथित युवक के साथ महिला की बरामदगी होने के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चा हो रही थी।

हि...