फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। गायब हुई महिला का शव आखिरकार काली नदी में बरामद कर लिया गया। खोजबीन के बाद महिला का शव झाड़ियों के पास फंसा मिला जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।बलरामपुर गांव के विमलेश ने 21 मार्च को शाम को पुलिस को सूचना दी कि उसकी मां उर्मिला सुबह सात बजे घर से निकली थीं। खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। एक दिन पहले ही महिला की शाल और चप्पल नदी के किनारे मिली थी। पुलिस चौकी इंचार्ज ताजपुर अनिल शिकरवार ड्रोन कैमरा के साथ काली नदी दुर्गूपुर घाट पर पहुंचे। करीब पांच किमी एरिया तक खोजबीन की गई। इस बीच उर्मिला के पुत्र विमलेश के साथ गांव के कई लोग नदी में उतरे और खोजबीन चालू की। इसके बाद बलरामपुर गांव के सामने जैस...