गिरडीह, फरवरी 14 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गायब नाबालिग छात्रा का एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। छात्रा का सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। इस मामले को लेकर परिजन द्वारा पहले बेंगाबाद थाना में आवेदन देने के बाद गिरिडीह एसपी को गुरूवार को पुन: आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इधर, थाना में दिए गए आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 23/2026 की धारा पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आवेदन के आधार पर यूपी के एक युवक को नामजद भी किया गया है। यह मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गिरिडीह एसपी को दिए गए आवेदन में परिजन ने उल्लेख किया है कि दिनांक 07 फरवरी को वह पढ़ने के लिए स्कूल गई थी। स्कूल से तीन बजे बराबर घर वापस लौट आती थी। घटना की दोपहर काफी देर बाद भी वह घर व...