शाहजहांपुर, जुलाई 8 -- पुवायां। चार दिन पूर्व घर से निकला किशोर हरिद्वार में मिला। पुलिस में पूछताछ कर परिजनों को सौंपा। थाना क्षेत्र के गांव जड़ौली निवासी रामनिवास का पुत्र रंजीत 4 जुलाई को सुबह 9:00 बजे घर से खेत पर लगे मोटर पर जाने की बात कह कर गया था ।लेकिन काफी देर होने के बात घर नहीं लौटा । तब परिजनों ने उसे तलाश किया ।लेकिन कुछ पता नहीं लगा ।उसके बाद पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करने की तहरीर दी थी। 6 जुलाई को रंजीत हरिद्वार में गांव के ही राजीव को स्टेशन पर टहलते हुए मिला। उन्होंने सूचना उसके घर वालों को दी जिसके बाद वह उसे अपने साथ ले आया और फिर कोतवाली में पुलिस के सुपुर्द किया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता पुलिस ने जानकारी करने के बाद उसे घर भेज दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: हातमा बस्त...