जहानाबाद, फरवरी 22 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। टेहटा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस की मदद से पालीगंज में छापेमारी की, जिसमें एक गायब किशोरी को बरामद किया गया। किशोरी अपने गांव सुमेरा से 4 दिन पहले गायब हो गई थी। इस मामले में उसके पिता के द्वारा आवेदन दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में एक महिला छोटी कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि उक्त महिला ही उसे वहला फुसलाकर घर से ले गई थी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.