गायब किशोरी का 16 दिन बाद भी नहीं लग सका सुराग
कौशाम्बी, जुलाई 19 -- करारी थानाक्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी दिन में ही संदिग्ध परिस्थितयों में गायब हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर पीड़ित मां-बाप ने घटना की तहरीर करारी पुलिस को दी। इसके बाद डीएम-एसपी से शिकायत कर लड़की बरामद कराने को आज तक परेशान है पर 16 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस मंझनपुर में दिए गए शिकायती पत्र में किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि गांव उसकी लड़की को भगाने में गांव के आधा दर्जन लोगों की साजिश है। यह भी आरोप लगाया कि घटना वाले दिन उसकी लड़की को बहला-फुसला कर आरोपी भगा ले गए। जानकारी होने पर जब किशोरी की मां आरोपियो के घर पहुंची तो उसे गाली-गलौज करते हुए डांटकर भगा दिया गया। इससे पहले पीड़ित मां-बाप ने ग्राम चौपाल के दौरान डीएम डॉ. अमित पाल से व एसपी से दो बार मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.