सहारनपुर, मार्च 14 -- देवबंद। गांव रणखंडी स्थित ठाकुर कृपाल सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज का राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। स्वयं सेवकों ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। गायन प्रतियोगिता में छात्रों ने राष्ट्रभक्ति गीत गाए। भाषण की प्रस्तुति देकर एनएसएस शिविर का महत्व बताया। कार्यक्रम अधिकारी डा. शीबा परवीन ने कहा सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व का विकास करना एनएसएस इकाई का मुख्य उद्देश्य है। प्राचार्य डा. अनिल कुमार ने कहा ऐसे शिविर छात्रों में समाज सेवा की भावना का विकास करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...