सहारनपुर, मार्च 31 -- सहारनपुर। मानसी अभिनय गुरुकुल द्वारा फुलवारी गार्डन में आयोजित 'उत्सव-ए-रंगमंच' के चतुर्थ दिवस के प्रथम सत्र में गायन एवं वादन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 70 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे निर्णायकों को परिणाम घोषित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। संस्था अध्यक्ष केके गर्ग एवं सचिव योगेश पंवार ने बताया कि जूनियर वर्ग की गायन प्रतियोगिता में शुभ सैनी ने प्रथम, अवंतिका ने द्वितीय और देवश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वादन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में श्रीधर प्रथम, अवियान द्वितीय और कनिष्क तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग की वादन प्रतियोगिता में सावन ने प्रथम, अंतरा ने द्वितीय और कंचन ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में अनुज जैन, भीमाभट्ट, कविता चौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.