बस्ती, जनवरी 30 -- बस्ती। अयोध्या में आयोजित 'अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ' में छावनी क्षेत्र के रेड़वल गांव का मान बढ़ा है। स्थानीय गुरुद्वारे के संचालक जत्थेदार बाबा मोहन सिंह के बेटे ओम सिंह ने गायन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर 'अयोध्या नवरत्न' सम्मान अपने नाम किया। इस महाकुंभ में शास्त्रीय नृत्य, गायन और वादन जैसी कई विधाओं में कलाकारों ने प्रतिभा दिखाई, जिसमें जूनियर वर्ग में अद्विक ओझा विजेता रहे। सिक्ख समाज के धार्मिक आयोजनों में भजन-कीर्तन करने वाले ओम सिंह ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.