सहारनपुर, फरवरी 27 -- महाराज सिंह कॉलेज में संस्थापक सप्ताह के तीसरे दिन गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर उठा। महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी हैं। संयोजक प्रो. परवीन कादियान ने कला को भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बताया। गायन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में देव कुमार प्रथम, वंश द्वितीय और जफर अली तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में रिया ने पहला, पारुल ने दूसरा और दिव्यांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में ईशा ने प्रथम, जिया ने द्वितीय और साक्षी ने तृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.