आदित्यपुर, अप्रैल 16 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन के सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। विद्यालय से कुल 231 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। जिसमें सभी 231 विद्यार्थी सफल रहे। विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। इस परीक्षा में अबिधा पाल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। कशिश श्रीवास्तव 94 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। नूपुर मिश्रा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की अधिष्ठात्री गायत्री देवी एवं चेयरमैन इंजीनियर सत्य प्रकाश सुधांशु ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की खबर प्रथम टॉपर अबिधा पाल के पिता तापस पाल आदित्...