जहानाबाद, अप्रैल 19 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था प्रखंड स्थित गायत्री शक्ति पीठ मंदिर के स्थापना के पहली वर्षगांठ पर रविवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें दर्जनों महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुये। शोभायात्रा गायत्री शक्ति पीठ मंदिर से चलकर कुर्था के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुये राणा नगर, शिव मन्दिर परिसर होते हुये पुन: गायत्री मंदिर पहुंची। मंदिर के स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर रविवार की सुबह से ही पूजा करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। देर शाम दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लिये। यह भी पढ़ें- गायत्री शक्ति पीठ मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा इस अवसर पर मंदिर के मुख्य ट्रस्टी चितरंजन शर्मा, प्रबंधन समिति के ड...