बिजनौर, जून 15 -- गायत्री शक्ति पीठ पर 15 जून सोमवार से 21 जून 2026 रविवार तक प्रातः काल योग दिवस मनाया जाएगा तथा सनातन संस्कृति में योग के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। शक्ति पीठ पर गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। हुकुम सिंह शास्त्री और बिजेन्द्र राठी ने यज्ञ कराया। कुशाग्र कुमार यजमान रहे । हुकुम सिंह शास्त्री ने बताया कि योग हमारे सनातन जीवन का आधार स्तंभ है। प्रसन्नता का विषय है कि विश्व स्तर पर 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। आज पूरा विश्व योग के महत्व से परिचित है। दीर्घायु का रहस्य योगमय जीवन में छिपा है। हमें योग को अपनी दिनचर्या बनाना है। यह भी पढ़ें- 13 जुलाई को जमालपुर पहुंचेगा दिव्य ज्योति रथ, गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा सामाजिक जागरण का संदेश उन्होंने बताया कि गायत्री शक्ति पीठ पर प्रतिदिन प्रातः काल छह बजे से योगासन का अभ्यास कराया...