बिजनौर, मार्च 2 -- नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उपवन में होली पर्व उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ व होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद पर होली पर्व उत्साह से मनाया गया। शक्तिपीठ अध्यक्ष कमल शर्मा, सचिव जितेंद्र सिंह, व्यवस्थापक डॉक्टर दीपक कुमार, विनोद चौहान, कामेश शर्मा, नीलम बरनवाल, एचपी गुप्ता, महिपाल सिंह आदि ने होली मिलन कार्यक्रम में एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। डॉक्टर दीपक कुमार ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। गेहूं की फसल पकने पर होली सामूहिक यज्ञ मे नवीन अन्न की आहुति लगाई जाती है। होली एकता, समरसता का प्रतीक है। होली पर रजवंदन किया जाता है। सारिका अग्रवाल कामेश शर्मा ने पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न कराया। नृसिंह भगवान का पूजन किया गय...