बलरामपुर, मार्च 8 -- पचपेड़वा, संवाददाता। गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा में रविवार को वेद, प्रज्ञा पुराण और परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित वाङ्मय के 108 खंडों की स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन शक्तिपीठ के संस्थापक स्वर्गीय सीताराम जायसवाल की स्मृति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर साहित्य विस्तार केंद्र की स्थापना के साथ विभिन्न धार्मिक संस्कार भी कराए गए। पुस्तकालय के विमोचन के अवसर पर जनपद समन्वयक सत्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि वाङ्मय के 108 खंडों में रामायण, महाभारत, पुराण, चिकित्सा, राष्ट्र का इतिहास, भारतीय दर्शन सहित अनेक विषयों का विस्तृत ज्ञान समाहित है। इन ग्रंथों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ज्ञान प्राप्त होगा तथा पुस्तकालय में आने वाले आगंतुकों को इनका लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम में आए व...