हरदोई, नवम्बर 10 -- पिहानी। क्षेत्र के दहेलिया गांव में 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा जारी है। सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में सम्मिलित होकर गायत्री मंत्रों के साथ आहुतियां डालीं। इस दौरान उन्होंने अपनी एक बुराई छोड़ने का भी संकल्प लिया। पं.श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में चल रहे गायत्री यज्ञ में रामू श्रीवास्तव ने सर्वतोभद्र वेदी का पूजन किया। पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने कलश व देवपूजन किया। शान्तिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक प्रणव शुक्ला ने यज्ञ की महिमा बताई। इससे पूर्व रविवार की शाम को आयोजित प्रज्ञा पुराण कथा में उन्होंने गुरू की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन मे गुरू का विशेष महत्व होता है बिना गुरू के आप इस संसार रूपी भव सागर को पार नही कर सकते। उन्होंने कई प्...