लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- गायत्री परिवार की ओर से तकियापुरवा गांव में तीन दिनी नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ किया जा रहा है। मंगलवार के इसे पहले दिन कलश शोभायात्रा निकालने के बाद कलश स्थापना की गई। गायत्रीयज्ञ के पहले दिन विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें इलाके की सैकड़ों पीत वस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। सभी पैदल चलकर कलशों में जल भरने निकलीं। कलश शोभायात्रा हरद्वाही, बेलरायां, मोतीपुर होते हुए जौरहा नदी पहुंची। वहां से जल भरकर वापस तकियापुरवा यज्ञस्थल पहुंचीं जहां शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली ने कलश स्थापित कराए। कलशयात्रा में भैरमपुर, हरद्वाही, तकियापुरवा, लालापुर, मोतीपुर सहित कई गांवों की सैकड़ों महिलाएं व पुरुषों शामिल हुए। सुरक्षा के लिए तिकुनियां के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। गायत्री परिवार के श्यामसुंदर पांडे, साधना पांडे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.