बलरामपुर, मार्च 6 -- गैंसडी, संवाददाता। नगर पंचायत गैंसडी स्थित शिव मंदिर परिसर में गायत्री परिवार शाखा गैंसड़ी की ओर से होली पूर्व गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसीपुर गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिव्राजक राम भारती गोस्वामी ने गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया। यज्ञीय अनुष्ठान वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ यज्ञ भगवान को आहुतियां अर्पित कीं। मुख्य याजक के रूप में पन्नालाल जायसवाल व तारावती जायसवाल दंपत्ति ने यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, नवग्रह शांति गायत्री मंत्र, शिव गायत्री मंत्र, महाकाल गायत्री मंत्र और रुद्र गायत्री मंत्र सहित विभिन्न वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विधिवत हवन कराया। यज्ञ के दौरान वातावरण मंत्रोच्चार औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.