जौनपुर, अप्रैल 3 -- खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खुदौली गांव में गायत्री परिवार की ओर से श्रीमद् पावन पुराण कथा एवं पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को कथा और महायज्ञ शुरू होने से पूर्व गायत्री मंत्र के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं और किशोरियां कलश के साथ शामिल हुई।रामलीला मैदान में आयोजित गायत्री महायज्ञ स्थल पर महिलाएं और किशोरियां कलश के साथ उपस्थित हुईं। श्रीमद पावन पुराण के कथा वाचक सरजू प्रसाद वानप्रस्थी ने गायत्री मंत्र के साथ कलश पूजन कराया। यहां से कलश यात्रा का शुभारंभ होने के बाद पूरे गांव का भ्रमण कर महायज्ञ स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुआ। इसमें शैलेन्द्र कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, श्याम कन्हैया यादव, देवेंद्र सिंह, उमेश सिंह...