जहानाबाद, अप्रैल 12 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। मोदनगंज प्रखंड के चनधरिया गांव में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्त्वावधान में नौ कुण्डीय श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ के तृतीय दिन प्रात: हवन, संस्कार, गुरुदीक्षा संस्कार के कार्यक्रम आयोजित हुए। वही सायं में प्रवचन, प्रज्ञा गीत-संगीत के कार्यक्रम हुए। शांतिकुंज से आये टोली नायक विवेकानंद शर्मा ने कहा कि व्यक्ति, परिवार एवं समाज में व्याप्त असुरता को समाप्त कर मनुष्य में देवत्व एवं धरती पर स्वर्ग बनाने हेतु शांतिकुंज हरिद्वार के तत्त्वावधान में गायत्री परिवार द्वारा सदबुद्धि की माँ गायत्री को गाँव-गाँव, घर - घर पहुंचाने का अभियान शुरु किया गया है। ताकि सभी लोगों में श्रद्धा सम्वर्धन हो। शांतिकुंज से आये मातादीन वानप्रस्थी ने कर्मकांड कराये तथा सारिका दीदी द्वारा गाये गए प्रज्ञा गीत श्रद्धालुओं...