खगडि़या, जून 25 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय नयागांव के मैदान में गायत्री जयंती के शुभ अवसर पर बुधवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के साधकों द्वारा 11 कुंडीय भव्य गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पूरे दिन यज्ञ स्थल वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से भक्तिमय बना रहा। महायज्ञ का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विद्वान आचार्यों के निर्देशन में यज्ञ की विभिन्न धार्मिक प्रक्रियाएं संपन्न कराई गईं। यज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। यह भी पढ़ें- गायत्री महायज्ञ सदाचार और स...