मुंगेर, अप्रैल 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा हवेली खड़गपुर की ओर से नगर के गायत्री शक्तिपीठ सह श्रीराम जानकी मंदिर के 11वें वार्षिकोत्सव के पुनीत दिवस पर कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को प्रथम चरण में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि भागवत आचार्य विकास भारती ने नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का कर्मकांड कराया साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देव पूजन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मानव के उत्थान में माता गायत्री एवं यज्ञ पिता हमारे भारत की संस्कृति है। इसे घर-घर स्थापित करना गायत्री परिवार का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि गायत्री महायज्ञ संपूर्ण वैदिक परंपराओं का मूल है। उपजोन प्रतिनिधि मनोज मिश्र ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से प्रकृति के पांचो तत्वों अर्थात पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश में सात्विकता और ...