बुलंदशहर, फरवरी 16 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में श्री गायत्री संस्कार पीठ पर सोमवार को गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने आहुतियों देकर विश्व कल्याण की कामना की। समापन पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सोमवार को पन्नीनगर स्थित श्री गायत्री संस्कार पीठ पर चार दिवसीय वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन टोली नायक केपी शर्मा के नेतृत्व में शांतिकुंज प्रतिनिधि टोली ने महाकाल मंदिर पर सुबह महारुद्राभिषेक संपन्न कराया। इसके उपरांत प्रज्ञा गीत और गायत्री महायज्ञ देवपूजन के साथ शुरू हुआ। युग चेतना केंद्र नोएडा के व्यवस्थापक योगेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। गायत्री महामंत्र और मृत्युंजय मंत्र के साथ साधकों ने महायज्ञ में आहुतियां समर्पित कीं। विद्यारंभ संस्कार मधु अग्रवाल के द्वारा संपन्न कराया गया। यज्ञ के उपरांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.