सुल्तानपुर, जून 10 -- दोस्तपुर, संवाददाता। क्षेत्र के खानीपुर गांव में आयोजित वेदमाता गायत्री महायज्ञ, दीपयज्ञ, हवन एवं विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गांव समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति अर्पित कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। सैकड़ों दीपों की ज्योति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन में ग्रामवासियों का सामूहिक सहयोग देखने को मिला, जिससे धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों की भी मिसाल प्रस्तुत हुई। देर रात तक चले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कृष्ण...