हजारीबाग, अप्रैल 15 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के धरमपुर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ व देवी मंडप जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ था। बुधवार को पूर्णाहुति और रात में भक्ति जागरण के साथ संपन्न हो गया। 15 अप्रैल को देवी मंडप जीर्णोद्धार की प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति और महादीप यज्ञ के साथ टोली को विदाई दी गई । इस दौरान रात्रि में भव्य भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया। महायज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष योधी प्रसाद यादव, सचिव अरुण राम, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश साव, पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, मुखिया कांति देवी, अशोक यादव, हरिओम यादव, छोटीलाल साव, कौलेश्वर प्रजापति, संजीत यादव, बिनोद विश्वकर्मा, कृष्णा साव, का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- गायत्री महायज्ञ भक्ति जागरण के साथ हुई सम्प...