बेगुसराय, मार्च 29 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। बरौनी तीन पंचायत में 21 कुंडीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजना को लेकर रविवार को कलश शोभा यात्रा निाकली गयी। शोभा यात्रा में 2700 कन्योंओं ने गंगा नदी में जलभर कर शामिल हुईं। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर बरौनी- तेघड़ा पथ से होते हुए बरौनी घटकिंडी दुर्गास्थान होते हुए बिढनियां बाजार, बरियारपुर होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। संयोजक अशोक चौरसिया ने बताया कि यज्ञ का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। उन्होंने बताया कि यज्ञ में प्रतिदिन सुबह में पांच बजे से याग भी सिखाया जाएगा। इसके साथ ही 30 मार्च को सामूहिक विवाह एवं संस्कार महोत्सव एवं संध्या में नारी गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 31 मार्च को संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। एक अप्रैल को यज्ञ का समापन है। उपसंयोजक...