फतेहपुर, नवम्बर 29 -- जहानाबाद। कस्बे के राम-जानकी धाम (रामतलाई मन्दिर) से विचार क्रांति विद्या विस्तार गायत्री महायज्ञ के पहले दिन शनिवार को विद्वान आचार्यों ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के बीच कलशों को अभिमंत्रित कर पीतवस्त्र धारण किए महिलाओं को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। मंगल कलशों को महिलाओं ने सिर पर रखकर मंगलगीत गाते हुए पटेल नगर, चौक मुचियाना, मूलचंद गली, औरंगाबाद, बाकरगंज, रामगंज, लालूगंज, गढ़ी, रामनगर, काजी टोला, सानी गढ़वा, बाजपेई गली, चंदा गली अंबेडकर नगर से होती हुई मन्दिर पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह फूल वर्षा सूक्ष्म जलपान के साथ भक्तों ने स्वागत किया। आयोजक बाबा अवधेशानंद, रेनू बाजपेई, राजेश बाजपेई आदि लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...