कानपुर, दिसम्बर 13 -- गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन आयोजित हुआ दीपयज्ञ -एक साथ जले सैकड़ों दीप के साथ हुआ गायत्री मंत्रोच्चारण -फोटो 13 एकेबी 27 परिचय-गायत्री यज्ञ के दौरान दीप यज्ञ में शामिल श्रृद्धालु। रूरा,संवाददाता। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में शनिवार को कस्बे के बाजार वार्ड में आयोजित ग्यारह कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। सुबह पहर यज्ञ स्थल पर 11 कुंडीय हवन कुंड में गायत्री परिवार के सदस्यों ने आहुति दी। इस अवसर पर दीक्षा संस्कार कराया गया। शाम में आयोजित दीप यज्ञ में काफी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्यों ने शामिल होकर दीप में गायत्री मंत्र के साथ आहुति दी। गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके पहले सुबह 9 बजे से हवन कुंडों पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें यज्ञ के म...