सहरसा, अप्रैल 19 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के सोहा गांव में आयोजित तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का समापन शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। अंतिम दिन सुबह से दोपहर तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराए गए। इस दौरान सामूहिक जप, देव पूजन, ध्यान, प्रज्ञा योग, विभिन्न संस्कार, गायत्री दीक्षा एवं सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंड में आहुति दी। पूरे गांव में ॐ भूर्भुवः स्वः। तत्सवितुर्वरेण्यं. गायत्री मंत्र की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। साथ ही विभिन्न संस्कारों का आयोजन कर श्रद्धालुओं का यज्ञोपवीत संस्कार भी कराया गया। हवन की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं ने हवन कुंड की सामूहिक परिक्रमा की और ...