देवरिया, मई 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विचार क्रांति अभियान के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। देवरिया खास स्थित मैरेज हॉल पर चल रहे आयोजन में सुबह से ही श्रद्धालुओं भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। यह सिलसिला देर तक चलता रहा।दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञीय अनुष्ठानों के साथ वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने गायत्री महायज्ञ में आहुति देकर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, समाज में सद्भाव एवं मानव कल्याण की कामना की। पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचनों में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। 3इस दौरान हम बदलेंगे युग बदलेगा...