गायत्री मंदिर में मनाया गया गंगा दशहरा
पलामू, जून 24 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर स्थित गायत्री मंदिर में बुधवर को गंगा दशहरा, गायत्री जयंती, पंडित श्री राम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक 12 घंटे का सामूहिक जप, सामूहिक हवन, दीप यज्ञ, सहित भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर विशेष अवसर का लाभ उठाया। साथ ही सत्संग के माध्यम से ज्ञान अर्जित किया। इस क्रम में सामाजिक दायित्व का आगे बढ़कर निर्वहन करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में पलामू उप ज़ोन के समन्वय सच्चिदानंद तिवारी, ट्रस्टी रामजी प्रसाद, कृष्ण किशोर सहाय, राजू कुमार मित्तल, जिला समन्वयक उपेन्द्र मिश्र, दिनेश चन्द्रवंशी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सत्प्रवृत्तियों के विस्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.