जमशेदपुर, मार्च 25 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा के डीबी रोड स्थित दयाल मठ में गायत्री परिवार द्वारा नवदिवसीय नवरात्र अनुष्ठान साधना एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया, जहां दर्जनों महिलाएं सात दिनों से एकत्र होकर गायत्री मंत्र का जाप कर रही है। दयालु मठ में गायत्री मंत्र के उद्घोष से क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक हो गया है। इससे आसपास के निवासी और दुकानदार भी गूंज रहे गायत्री मंत्र को दोहरा रहे हैं। जाप कर रही महिलाओं ने कहा गायत्री महामंत्र के पाठ से दिव्य शक्ति और मन में शांति का अनुभव हो रहा है। यह मानसिक ऊर्जा का संचार कर आत्म बल बढ़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...